प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत विकासखंड जाखणीधार के ग्राम सभा गेवंली के अंतर्गत नई उमंग कृषक उत्पादन संगठन जाखणीधार का कृषि विभाग द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत जैविक आउटलेट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने उपस्थित कृषकों से अपने जैविक उत्पादों को आउटलेट के माध्यम से विक्रय करने का आह्वान किया ताकि उन्हें उनके उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। कृषक उत्पाद संगठन के अध्यक्ष सीता राम भट्ट द्वारा जैविक उत्पादों के विक्रय में आ रही विपणन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई तथा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.आलोक येवले डॉ. पंकज कुमार डॉ.रीना जोशी सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 सुनीता शाह सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-2 राजेश कुमार सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 अंकुर कुमार न्याय पंचायत प्रभारी कुमारधार शीतल राणा तथा कृषक उत्पाद संगठन एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love