प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने आज एनआईसी सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में समस्त रिटर्निंग अधिकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा निर्वाचन कार्यों से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की आधारशिला है इसलिए मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े प्रत्येक कार्य को गंभीरता पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बूथों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पुनरीक्षण कार्य पूर्ण किए जाएं तथा कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड अद्यतन रखा जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में जहां नेटवर्क अथवा अन्य तकनीकी समस्याएं हैं वहां पूर्व नियोजन के साथ कार्ययोजना तैयार कर निर्वाचन संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित किया जाए। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर निरंतर नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे तथा सायं 5 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र की कार्य प्रगति रिपोर्ट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी के माध्यम से कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय के भीतर सभी लक्ष्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए बूथ स्तर तक प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गंभीरता के साथ संपादित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद्र जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love