प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक महिला की जान बच गई। समय रहते की गई पुलिस कार्रवाई से एक संभावित अप्रिय घटना टल गई और महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 12 जून 2026 को चौकी प्रभारी ग्वालदम लक्ष्मण नेगी ने कोतवाली कर्णप्रयाग को सूचना दी कि थाना थराली क्षेत्र की एक महिला 11 जून से बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना थाना थराली में दी। महिला का व्हाट्सएप घर पर मौजूद एक मोबाइल फोन में लॉगिन था जिसमें नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने से संबंधित संदेश प्राप्त हो रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला के माध्यम से महिला की मोबाइल लोकेशन का लगातार अनुश्रवण किया गया। साथ ही पुलिस टीमों ने संभावित क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन शुरू कर दी। आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई और नदी किनारों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के बाद महिला की लोकेशन सिमली क्षेत्र के पड़ूली गांव के नीचे पिंडर नदी किनारे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां महिला अकेली बैठी रो रही थी और गहरे मानसिक तनाव में दिखाई दी। स्थिति को देखते हुए किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने धैर्य सूझबूझ और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला से संवाद स्थापित किया। काफी देर तक उसे समझाया गया उसका मनोबल बढ़ाया गया और भरोसा दिलाया गया कि उसकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। पुलिस के सकारात्मक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि महिला को सुरक्षित नदी किनारे से हटाकर पुलिस संरक्षण में लिया गया और सकुशल कोतवाली कर्णप्रयाग लाया गया। इसके बाद महिला की काउंसलिंग कर उसे सुरक्षित थाना थराली पुलिस एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल रहे:वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी अपर उपनिरीक्षक हरेंद्र गुसांई कांस्टेबल मनवीर नेगी कांस्टेबल अवतार कांस्टेबल सुरेश
Spread the love