प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय अर्हता परीक्षा जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौड़ी श्रीनगर और कोटद्वार स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित सर्किल अधिकारियों थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की निष्पक्षता एवं गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए तथा अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को होटल धर्मशाला तथा अन्य ठहराव स्थलों की नियमित जांच करने संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। एसएसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान नकल कराने वाले गिरोहों अवांछनीय तत्वों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित चेकिंग और गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
Spread the love