प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदाता पखवाड़े के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा बेस चिकित्सालय में रक्तदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं एवं रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आमजन चिकित्सकों अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान सामाजिक समरसता का ऐसा उदाहरण है जहां जाति धर्म, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर केवल मानव जीवन को बचाने का संकल्प दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय का ब्लड सेंटर आज पूरे गढ़वाल क्षेत्र में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभा रहा है जिसके पीछे रक्तवीरों और स्वयंसेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ.सयाना ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ब्लड सेंटर को भविष्य में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र में शोध प्रशिक्षण और चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने लगातार रक्तदान अभियानों में सहयोग देने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं छात्र संगठनों शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नियमित रक्तदान करने की शपथ भी दिलाई। वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "ब्लड" केवल एक शब्द नहीं बल्कि मानवता साहस और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने ब्लड शब्द के प्रत्येक अक्षर का अर्थ बताते हुए कहा कि ‘बी’ बहादुरी, ‘एल’ जीवन की सुरक्षा, ‘ओ’ जीवनदायी ऑक्सीजन का प्रदाता, दूसरा ‘ओ’ किसी को नया जीवन देने का अवसर तथा ‘डी’ दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत ने रक्तदान से अस्पतालों और मरीजों को होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। ब्लड सेंटर की प्रभारी डॉ.दीपा हटवाल ने अस्पताल में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं ब्लड सेंटर के पूर्व प्रभारी डॉ.सतीश कुमार ने ब्लड सेंटर की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस मौके पर ब्लड़ सेंटर द्वारा प्राचार्य एवं वित्त नियंत्रक के हाथों संत निरंकारी मंडल से हरी लाल शाह रोटरी क्लब संजय रावत ऋत्विक कंपनी एनएमओ से डॉ सुरेंद्र नेगी डॉ. अमन भारद्वाज व्यापार सभा वासुदेव कंडारी हिमांशु अग्रवाल देवेन्द्र मणि मिश्रा ग्राम सभा रूमधार के खुशीराम भट्ट के अमर उजाला से डॉ.श्रीकृष्ण उनियाल बेस अस्पताल से मनमोहन सिंह जामा मजिस्द आर्ट आफ लिविंग एसएसबी श्रीनगर जय हो छात्र संगठन अलकंनदा रोटरी क्लब से आये प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एमबीबीएस छात्रों द्वारा पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता में आर्यन रावत ईशा शिवानी ने प्रथम अदिति माथूर ओम नौटियाल इशा रानी कनिष्क सकलानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन प्रदीप रावत हरीश अमितकांत भट्ट अनूप सती देवेन्द्र लखेड़ा चैतन्य सुमित्रा रश्मि दीपक जयप्रकाश सुरेन्द्र सिंह संदीप पंवार राकेश बुटोला सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य डॉ.सचान बट्ट डॉ.पवन बट्ट डॉ.पार्थ दत्ता डॉ.अशोक शर्मा डॉ.इंदिरा यादव डॉ. स्वाती डॉ.शिवानी डॉ.सुनील डॉ.मोहित सैनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओम नौटियाल ने किया।
Spread the love
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदाता पखवाड़े के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा बेस चिकित्सालय में रक्तदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं एवं रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आमजन चिकित्सकों अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान सामाजिक समरसता का ऐसा उदाहरण है जहां जाति धर्म, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर केवल मानव जीवन को बचाने का संकल्प दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय का ब्लड सेंटर आज पूरे गढ़वाल क्षेत्र में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभा रहा है जिसके पीछे रक्तवीरों और स्वयंसेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ.सयाना ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ब्लड सेंटर को भविष्य में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र में शोध प्रशिक्षण और चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने लगातार रक्तदान अभियानों में सहयोग देने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं छात्र संगठनों शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नियमित रक्तदान करने की शपथ भी दिलाई। वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “ब्लड” केवल एक शब्द नहीं बल्कि मानवता साहस और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने ब्लड शब्द के प्रत्येक अक्षर का अर्थ बताते हुए कहा कि ‘बी’ बहादुरी, ‘एल’ जीवन की सुरक्षा, ‘ओ’ जीवनदायी ऑक्सीजन का प्रदाता, दूसरा ‘ओ’ किसी को नया जीवन देने का अवसर तथा ‘डी’ दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत ने रक्तदान से अस्पतालों और मरीजों को होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। ब्लड सेंटर की प्रभारी डॉ.दीपा हटवाल ने अस्पताल में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं ब्लड सेंटर के पूर्व प्रभारी डॉ.सतीश कुमार ने ब्लड सेंटर की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस मौके पर ब्लड़ सेंटर द्वारा प्राचार्य एवं वित्त नियंत्रक के हाथों संत निरंकारी मंडल से हरी लाल शाह रोटरी क्लब संजय रावत ऋत्विक कंपनी एनएमओ से डॉ सुरेंद्र नेगी डॉ. अमन भारद्वाज व्यापार सभा वासुदेव कंडारी हिमांशु अग्रवाल देवेन्द्र मणि मिश्रा ग्राम सभा रूमधार के खुशीराम भट्ट के अमर उजाला से डॉ.श्रीकृष्ण उनियाल बेस अस्पताल से मनमोहन सिंह जामा मजिस्द आर्ट आफ लिविंग एसएसबी श्रीनगर जय हो छात्र संगठन अलकंनदा रोटरी क्लब से आये प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एमबीबीएस छात्रों द्वारा पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता में आर्यन रावत ईशा शिवानी ने प्रथम अदिति माथूर ओम नौटियाल इशा रानी कनिष्क सकलानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन प्रदीप रावत हरीश अमितकांत भट्ट अनूप सती देवेन्द्र लखेड़ा चैतन्य सुमित्रा रश्मि दीपक जयप्रकाश सुरेन्द्र सिंह संदीप पंवार राकेश बुटोला सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य डॉ.सचान बट्ट डॉ.पवन बट्ट डॉ.पार्थ दत्ता डॉ.अशोक शर्मा डॉ.इंदिरा यादव डॉ. स्वाती डॉ.शिवानी डॉ.सुनील डॉ.मोहित सैनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओम नौटियाल ने किया।