प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तपोवन में अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के तत्वावधान में समग्र शिक्षा उत्तराखंड एवं आईआईटी कानपुर के संयुक्त सहयोग से 10 और 11 जून को दो दिवसीय ‘IGNITE 2026 समर कैंप’ का सफल आयोजन किया गया। कैंप में कक्षा 6 से 12 तक के 46 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक एवं वैज्ञानिक क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार वैज्ञानिक सोच सृजनात्मकता तथा अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता निबंध लेखन कविता लेखन पोस्टर निर्माण चित्रकला तथा मॉडल निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को मजबूत किया गया जबकि निबंध और कविता लेखन प्रतियोगिताओं ने उनकी लेखन प्रतिभा तथा विचार अभिव्यक्ति को नया आयाम प्रदान किया। पोस्टर और चित्रकला गतिविधियों में विद्यार्थियों ने सामाजिक पर्यावरणीय और वैज्ञानिक विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता तथा कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कैंप का मुख्य आकर्षण मॉडल निर्माण गतिविधि रही जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर नवाचारी और उपयोगी मॉडल तैयार किए। इस गतिविधि ने छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण समस्या समाधान क्षमता तथा तकनीकी समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समूह आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता टीम वर्क और सहयोगात्मक कार्य संस्कृति का भी उत्कृष्ट परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एटीएल प्रभारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विज्ञान नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर चित्र मॉडल तथा अन्य रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों और रचनात्मक कार्यों की शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित किया।
Spread the love