प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा 14 जून 2026 को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। जनपद चमोली में परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 4614 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को सभी नोडल अधिकारियों सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से पूर्व उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस सभी परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लें तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विद्युत पेयजल बैठने की व्यवस्था वीडियोग्राफी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा दिवस पर सभी मार्गों को सुचारू रखने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को भी कहा। उन्होंने नियुक्त सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आयोग के प्रतिनिधि रोबिन सिंह ने परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल पाली में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में घड़ी स्मार्ट वॉच मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डेय मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love