प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं वहां पेयजल स्वच्छता बैठक व्यवस्था साउंड सिस्टम प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही सभी विभाग अपने निर्धारित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके। बैठक में बताया गया कि योग दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम पौड़ी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोटद्वार वेद निकेतन तथा जनपद के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अशोक जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा जिसके लिए सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा यातायात प्रबंधन पार्किंग स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन को सुव्यवस्थित सुरक्षित और जनसहभागिता आधारित बनाया जाए।बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.शैलेंद्र पाण्डेय मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love