प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद भ्रमण के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड सरकार के कृषि सैनिक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित पुल एवं सुरंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 200 मीटर लंबा आधुनिक पुल तथा 900 मीटर लंबी सुरंग शामिल है जो भविष्य में चारधाम यात्रा प्रबंधन और स्थानीय यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने प्रभारी मंत्री को परियोजना की वर्तमान प्रगति तकनीकी विशेषताओं और निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है तथा अधिकांश प्रमुख कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि पुल का वेट ट्रायल 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद इसे 15 अगस्त 2026 तक यातायात और यात्रा संचालन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल पुल और सुरंग तक सीमित नहीं है बल्कि चारधाम यात्रा मार्गों की यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है जिससे यात्रा सीजन में लंबे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पुल और सुरंग के निर्माण के बाद केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा जिससे वाहनों का आवागमन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में संचालित आधारभूत ढांचा विकास कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आधुनिक और मजबूत यातायात सुविधाओं का विकास समय की आवश्यकता है। यह परियोजना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जिससे यात्रा मार्गों पर सुगम सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसे में इस प्रकार की आधारभूत संरचना परियोजनाएं यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पुल और सुरंग के संचालन में आने के बाद यात्रा मार्गों पर लगने वाले जाम में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा श्रद्धालुओं को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में सड़क पुल सुरंग और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है जिसका सीधा लाभ प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिल रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love