प्रदीप कुमार
नरेंद्रनगर-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में थाना चंबा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। प्रभावी सुरागरसी और सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने 12 जून 2026 को दोनों आरोपियों को उनके आवासों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र गौतम सिंह नेगी निवासी खेड़ी खुर्द थाना रायवाला जनपद देहरादून तथा नरेश रावत पुत्र सत्य प्रकाश रावत निवासी शांतिनगर बनखंडी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह उप निरीक्षक यशवंत खत्री कांस्टेबल विवेक कुमार 120 टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
Spread the love