Spread the love

प्रदीप कुमार
नरेंद्रनगर नगरपालिका परिषद के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत और अध्यक्ष पद पर राजेंद्र विक्रम सिंह पवार के निर्वाचित होने सहित सहित बोर्ड में पूर्ण बहुमत हासिल करने पर अधिवक्ता समाज में हर्ष का माहौल है। इस ऐतिहासिक सफलता पर बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर की ओर से प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संयुक्त रूप से हार्दिक बधाई दी गई है और नरेंद्र नगर की जनता का आभार व्यक्त किया गया है। अर्जुन सिंह भंडारी एवं अनूप श्री पांथरी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि यह विकास और स्थिर नेतृत्व की जीत है एवं यह चुनाव परिणाम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के कुशल नेतृत्व उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों और भाजपा संगठन की सक्रियता पर जनता की एक मजबूत मुहर है। मतदाताओं ने विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश देकर भाजपा को सबसे बड़े दल के रूप में चुना है। बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्रीपांथरी ने बधाई संदेश में कहा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में नरेंद्रनगर क्षेत्र लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यह जीत उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास सुशासन और विकासपरक नीतियों की जीत है। नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र विक्रम सिंह पवार और सात में से चार वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की शानदार जीत के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी और सभी विजयी प्रत्याशी बधाई के पात्र हैं। बार एसोसिएशन श्रीनगर ने विश्वास जताया है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मार्गदर्शन में नवनिर्वाचित बोर्ड नरेंद्रनगर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और जन-आकांक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा। खुशी व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पाथंरीअध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी पूर्व महासचिव विकास पंत महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी सुबोध भट्ट सहसचिव देवी प्रसाद खरे बलवीर सिंह रौतेला सुरेंद्र सिंह रौथान ओमप्रकाश मैठाणी आनंद सिंह बुटोला नितेश भारती गौरव उपाध्याय रतन सिंह बिष्ट परमानंद मैठाणी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp