प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सीता सर्किट के विकास कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया द्वारा गत दिवस किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को विकासखंड कोट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीता माता मंदिर क्षेत्र के विकास भूमि उपलब्धता सड़क निर्माण तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा सीता माता मंदिर क्षेत्र के प्रस्तावित विकास कार्यों से संबंधित फोटोग्राफ और प्रस्तुतीकरण जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि सीता माता मंदिर परिसर के समुचित विकास के लिए लगभग 250 वर्ग फीट अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए ग्राम प्रधान कोटसड़ा द्वारा दाननामा के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जानी होगी। साथ ही मंदिर परिसर के विस्तार हेतु प्रस्तावित भूमि की रजिस्ट्री और संबंधित अभिलेख विभाग को उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। मंदिर तक पहुंच मार्ग के निर्माण से संबंधित विषय पर विचार-विमर्श करते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रस्तावित सड़क मार्ग के लिए आवश्यक भूमि का सर्वेक्षण कर सर्किल रेट निर्धारित करते हुए विस्तृत प्रस्ताव जिला पर्यटन अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए। ग्राम प्रधान कोटसड़ा ने आश्वस्त किया कि सर्वेक्षण के माध्यम से संबंधित भूमि स्वामियों की जानकारी भी शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया कि परियोजना से जुड़े भूमि स्वामियों एवं अन्य हितधारकों की सूची तैयार कर ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराई जाए तथा यह कार्य आगामी दो दिनों के भीतर पूरा किया जाए। बैठक में देवल स्थित लक्ष्मण मंदिर परिसर के विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। इसके अंतर्गत पार्किंग शौचालय और प्रवेश द्वार निर्माण की संभावनाओं पर विचार किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने पर सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीता सर्किट से संबंधित सभी प्रस्तावों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक सप्ताह के भीतर पुनः बैठक आयोजित की जाएगी ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली ज्येष्ठ उपप्रमुख उपेंद्र भट्ट ग्राम प्रधान फलस्वाड़ी मीनाक्षी भट्ट ग्राम प्रधान कोटसड़ा सुधीर ग्राम प्रधान देवल अनीता देवी ग्राम प्रधान कोट प्रियंका खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण सहायक खंड विकास अधिकारी धूम सिंह राजस्व उपनिरीक्षक अरुण सिंह संजय सिंह नेगी सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love