प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग और अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों बस अड्डों सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करते पाए गए। इस पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रवि कुमार निवासी कोटद्वार रविन्द्र सिंह निवासी बालासौड़ कोटद्वार रवि सिंह निवासी पदमपुर सुखरौ कोटद्वार ध्रुव निवासी पदमपुर सुखरौ कोटद्वार तथा सचिन कुमार निवासी कोटद्वार के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने शांति व्यवस्था भंग करने तथा आमजन को परेशान करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
Spread the love