प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में वित्तीय समावेशन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा सभी बैंक नियंत्रकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा री-केवाईसी से संबंधित विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार जनपद की सभी 1049 ग्राम पंचायतों में 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलाए जाने वाले एक माह के संतृप्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा री-केवाईसी जैसी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना और उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 15 जून को जनपद स्तर पर विभिन्न बैंकों द्वारा रोस्टर के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर 55 विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए बैंकवार शाखावार तथा तिथिवार रोस्टर तैयार कर सभी बैंक नियंत्रकों को उपलब्ध करा दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने सभी बैंक नियंत्रकों को निर्देश दिए कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी शिविरों का अनिवार्य रूप से आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन अभियान के सफल संचालन से आमजन को सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय सेवाओं का व्यापक लाभ मिलेगा।
Spread the love