Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से एक दिन पहले जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों प्रधानाचार्यों और व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर परीक्षा संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, स्ट्रॉन्ग रूम प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा प्रवेश एवं निकास द्वार पेयजल विद्युत व्यवस्था शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। जनपद के चमोली गोपेश्वर नंदप्रयाग कर्णप्रयाग और गौचर क्षेत्रों में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई करने को कहा। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त जोनल सहायक जोनल और सेक्टर पुलिस प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जनपद के सभी 18 परीक्षा केंद्रों को 4 जोन और 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे ताकि किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या भीड़भाड़ न हो सके। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के लिए प्रत्येक केंद्र में दो-दो हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर उपलब्ध कराए गए हैं तथा पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों की सघन तलाशी ली जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों और जैमर की कार्यशीलता की जांच भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ डिवाइस ईयरबड्स तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने अभिसूचना इकाइयों को सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अंतरजनपदीय बैरियरों पर सघन वाहन चेकिंग तथा होटल होमस्टे धर्मशाला और अन्य ठहराव स्थलों पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक चमोली एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग करते हुए उन्हें निष्पक्षता सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था अभ्यर्थियों की जांच यातायात प्रबंधन और आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला प्रशासन और चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन निष्पक्ष पारदर्शी और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp