प्रदीप कुमार
रामझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जब बहुमूल्य सामान खो जाने से एक यात्री की उम्मीदें टूटने लगी थीं तब पौड़ी पुलिस ने तत्परता ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए उसका पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। 13 जून 2026 को चौकी रामझूला पर कर्नाटक निवासी यात्री पाटिल ने सूचना दी कि उनका एक बैग रामझूला क्षेत्र में कहीं गुम हो गया है। बैग में दो एप्पल लैपटॉप एक एप्पल टैबलेट चार मोबाइल फोन (तीन सैमसंग एवं एक एप्पल) पासपोर्ट, 24 हजार रुपये नकद महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य निजी सामान रखा हुआ था। बहुमूल्य सामान और जरूरी दस्तावेज खो जाने से यात्री काफी चिंतित और परेशान था। सूचना मिलते ही चौकी रामझूला पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देरी किए खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में गहन तलाश अभियान चलाया। संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों दुकानदारों और अन्य लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं। पुलिस टीम के अथक प्रयासों सूझबूझ और सक्रिय कार्यशैली के परिणामस्वरूप यात्री का खोया हुआ बैग और उसमें रखा समस्त सामान सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया। इसके बाद यात्री को चौकी रामझूला बुलाकर उसका पासपोर्ट नगदी मोबाइल फोन लैपटॉप तथा अन्य सभी सामान सुपुर्द किया गया। अपना बहुमूल्य सामान सुरक्षित वापस पाकर यात्री ने पौड़ी पुलिस की तत्परता ईमानदारी और जनसेवा भावना की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल बारुदत्त शर्मा पीआरडी जवान विमल सिंह
रामझूला क्षेत्र में खोया बहुमूल्य सामान पौड़ी पुलिस ने खोजकर लौटाया यात्री के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
