प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में शांति सुरक्षा कानून व्यवस्था तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी है। अभियान के दौरान पुलिस ने न्यूसेंस फैलाने पुलिस से अभद्रता करने और नशे में वाहन चलाने सहित विभिन्न मामलों में कुल 15 लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पहले प्रकरण में श्री बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के निवास कर रहे तथा सार्वजनिक स्थानों पर न्यूसेंस फैलाने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग कर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने सात अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई। दूसरे प्रकरण में कोतवाली गोविंदघाट क्षेत्र में वाहन संख्या UK-11TA-4255 को नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा पाया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा चालक को वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर लगाने के लिए कहा गया लेकिन चालक और उसके दो साथियों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वाहन को पांडुकेश्वर में रोककर जांच की गई जिसमें चालक के पास वाहन के वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन को सीज कर दिया तथा तीनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। तीसरे प्रकरण में थाना पोखरी पुलिस द्वारा चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक की पहचान विनीत कुमार निवासी ग्राम देवर थाना पोखरी के रूप में हुई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर उसकी स्कूटी संख्या UK-11B-2951 को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने यातायात नियमों का उल्लंघन करने नशे में वाहन चलाने अथवा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Spread the love