प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 12 जून से 26 जून तक संचालित नशामुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत गब्बर सिंह चौक चंबा में कोतवाली चंबा पुलिस और ब्रह्मकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा विशेष मोबाइल वैन के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर नशा मुक्ति विषयक प्रेरणादायक लघु वीडियो क्लिप और जनजागरूकता संदेशों का प्रदर्शन किया गया। चौक पर मौजूद नागरिकों युवाओं और राहगीरों ने इन संदेशों को देखा तथा नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और ब्रह्मकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने नशे के सामाजिक आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। वक्ताओं ने नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर नशा मुक्ति जनजागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मोबाइल वैन आगामी दिनों में जनपद के विभिन्न गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर नशामुक्त भारत पखवाड़ा के संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगी। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान और नशे के विरुद्ध प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई समानांतर रूप से जारी रहेगी। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से नशामुक्त भारत पखवाड़ा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जाएगा। नशा छोड़ो जीवन जोड़ो और स्वस्थ युवा सशक्त भारत के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Spread the love