प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा "विकसित भारत-2047" के संकल्प को लेकर मध्य हरिद्वार स्थित वैभव ग्रैंड होटल में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों शिक्षाविदों चिकित्सकों उद्योगपतियों अधिवक्ताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास सुशासन आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण किसानों की उन्नति युवाओं को रोजगार के अवसर डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। चार करोड़ परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं जबकि 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ा गया है। इसके अलावा 57 करोड़ मुद्रा ऋणों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है तथा देश ने 79 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निर्यात का आंकड़ा हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कवरेज में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है और यूपीआई लेनदेन में अभूतपूर्व विस्तार देखने को मिला है। अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। देश में सड़कों रेलवे हवाई अड्डों बंदरगाहों और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की बल्कि अनेक देशों की सहायता कर वैश्विक नेतृत्व का परिचय भी दिया। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने भी अपने विचार रखे और विभिन्न विषयों पर सुझाव प्रस्तुत किए। अरुण सिंह ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ा रही है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती आर्थिक सुधारों और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र शास्त्री भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट राजकुमार अरोड़ा पार्षद राजेश शर्मा दीपांशु विद्यार्थी तरुण नैयर मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया किशन बजाज तुशांक भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल कामिनी सडाना मृदुला शास्त्री सिंघल पारुल चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा “विकसित भारत-2047” के संकल्प को लेकर मध्य हरिद्वार स्थित वैभव ग्रैंड होटल में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों शिक्षाविदों चिकित्सकों उद्योगपतियों अधिवक्ताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास सुशासन आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण किसानों की उन्नति युवाओं को रोजगार के अवसर डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। चार करोड़ परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं जबकि 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ा गया है। इसके अलावा 57 करोड़ मुद्रा ऋणों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है तथा देश ने 79 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निर्यात का आंकड़ा हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कवरेज में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है और यूपीआई लेनदेन में अभूतपूर्व विस्तार देखने को मिला है। अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। देश में सड़कों रेलवे हवाई अड्डों बंदरगाहों और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की बल्कि अनेक देशों की सहायता कर वैश्विक नेतृत्व का परिचय भी दिया। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने भी अपने विचार रखे और विभिन्न विषयों पर सुझाव प्रस्तुत किए। अरुण सिंह ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ा रही है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती आर्थिक सुधारों और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र शास्त्री भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट राजकुमार अरोड़ा पार्षद राजेश शर्मा दीपांशु विद्यार्थी तरुण नैयर मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया किशन बजाज तुशांक भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल कामिनी सडाना मृदुला शास्त्री सिंघल पारुल चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।