Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को नशामुक्त बनाने और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुड़की पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफजल पुत्र मंसूर निवासी रामनगर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामदगी में 4.13 ग्राम अवैध स्मैक शामिल है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष जगमोला कांस्टेबल सुरेश तोमर कांस्टेबल गोविंद तोमर तथा होमगार्ड राहुल ठाकुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp