Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 जून 2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जनपद मुख्यालय में श्रीनगर रोड स्थित विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रमों के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाएं पेयजल व्यवस्था विद्युत आपूर्ति तथा स्वच्छता संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और प्रत्येक व्यवस्था की लगातार निगरानी बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी तैयारियां प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp