प्रदीप कुमार
मुनिकीरेती-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। शत्रुघ्न घाट मुनिकीरेती में गंगा स्नान के दौरान एक युवक तेज बहाव में बह गया। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया लेकिन मौके पर तैनात टिहरी पुलिस की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टिहरी पुलिस रेस्क्यू टीम ने सतर्कता साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू किया। गंगा के तेज बहाव के बीच टीम ने युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। घटना के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना की। युवक तथा उसके परिजनों ने सकुशल बचाए जाने पर टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं श्रद्धालुओं ने भी जल पुलिस एवं रेस्क्यू टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। टिहरी पुलिस ने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Spread the love