Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र में खेतों से पानी की मोटर चोरी की घटनाओं का हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। सतर्क पुलिसिंग और सक्रिय मुखबिर तंत्र के चलते चोरी का यह खेल बेनकाब हो गया। 15 जून 2026 को गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 थाना पथरी ने अपने खेत से पानी की मोटर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत मिलते ही थाना पथरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने थानाध्यक्ष पथरी को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ क्षेत्र में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जांच को आगे बढ़ाया। 16 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने मोटर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पांच पानी की मोटरें बरामद की गईं जिनकी तस्दीक की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी शहजाद पुत्र इरशाद साहिल पुत्र लियाकत दोनों निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था थाना पथरी जनपद हरिद्वार। बरामदगी चोरी की गई 05 पानी की मोटरें पुलिस टीम उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर कांस्टेबल जितेंद्र पुंडीर कांस्टेबल मनोज वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp