Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार तथा देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब बनाने और तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 जून 2026 की रात्रि पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम मुजाहिदपुर स्थित नदी किनारे भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अनूप पुत्र पालू निवासी ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब शराब बनाने की भट्टी चूल्हा गैस सिलेंडर तथा अन्य उपकरण बरामद किए। इसके अलावा मौके पर मौजूद करीब 500 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अनूप पुत्र पालू निवासी ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला। बरामदगी 12 लीटर अवैध कच्ची शराब अवैध शराब बनाने की भट्टी एक बड़ा ड्रम एक पतीला एक चूल्हा एक गैस सिलेंडर पुलिस टीम उपनिरीक्षक नवीन पंवार कांस्टेबल विक्रम कांस्टेबल विकास छेत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp