प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोपड़ा बाजार क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों के प्रतिष्ठानों से कुल 14 बोतल 23 अध्दे तथा 146 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की बरामद की गई। चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा चोपड़ा बाजार क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतिष्ठानों और दुकानों की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद होने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब को कब्जे में ले लिया। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे ताकि जनपद में अवैध मदिरा की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। अभियान में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार सिपाही रीना प्रधान किरण प्रधान तथा सुंदरलाल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
Spread the love