Spread the love

प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला संबंधी अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य आरोपी जोगिंदर को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि एक अन्य महिला आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को एक महिला ने कोतवाली पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि तीन व्यक्तियों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर एक कमरे में ले जाया जहां एक आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 16 जून 2026 को पुलिस टीम ने मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी आसिफ उर्फ सलमान पुत्र शेरअली निवासी ग्राम तेल्लीवाला पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को कलियर बस अड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल हेड कांस्टेबल सोनू कुमार हेड कांस्टेबल इसरार अली तथा हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp