प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भूपतवाला स्थित बलराम घाट के ठोकर नंबर 16 पर गंगा स्नान के दौरान गुजरात से आया एक किशोर गंगा में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची तथा किशोर की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 17 जून 2026 को सुबह करीब 10:36 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बलराम घाट पर स्नान करते समय 16 वर्षीय हरसिल चौहान पुत्र राजू भाई निवासी सूरत गुजरात गंगा की धारा में बह गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल जल पुलिस को अवगत कराया और संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। किशोर के साथ आए परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्नान के दौरान हरसिल चौहान गंगा में बने भंवर में फंस गया जिसके बाद वह पानी में डूब गया। घटना के समय उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे जिन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस और जल पुलिस की टीम द्वारा गंगा में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल पाया था। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही
Spread the love