प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने CMR ग्रीन कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी की चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 581.87 ग्राम सफेद धातु (चांदी) बरामद की है। 15 जून 2026 को ऋषि तिवारी पुत्र राम लखन तिवारी निवासी ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित शिकायत पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान कंपनी के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कंपनी से चांदी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर कंपनी की दीवार के पास फेंकी गई एक नीले रंग की थैली बरामद की गई जिसमें कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई चोरी की चांदी मिली। मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता ऋषि तिवारी ने बरामद धातु की पहचान कंपनी की चांदी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौली थाना चोला चौकी बुलंदशहर हाल निवासी अशोक वाटिका हरीनगर कॉलोनी सिडकुल हरिद्वार रवि चौहान पुत्र मदनपाल चौहान निवासी ग्राम रोशन नगर थाना उजझानी जनपद बदायूं हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार तथा कमल कुमार पुत्र भूदेव सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना शिवालाकला जिला बिजनौर हाल निवासी रामधाम कॉलोनी सिडकुल हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 581.87 ग्राम सफेद धातु (चांदी) बरामद की है। पुलिस टीम में एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी कांस्टेबल प्रदीप तथा कांस्टेबल सुनील तोमर शामिल रहे।
Spread the love