प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 16 जून 2026 को कलियर पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा संबंधी डायरी पेन सट्टा पर्चियां तथा 1820 रुपये की नकदी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशेर पुत्र रमजानी निवासी वार्ड नंबर 1 इमाम साहब रोड कलियर जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामग्री में सट्टा उपकरण डायरी पेन तथा 1820 रुपये की नकदी शामिल है। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रकाश मनराल तथा हेड गार्ड राजेंद्र सिंह शामिल रहे।
Spread the love