प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बुग्गावाला पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 44 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 जून 2026 की शाम रोशनाबाद-बुग्गावाला मार्ग पर ग्राम कुड़कावाला तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुर्बान पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला चौहानन ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 44 नशीले इंजेक्शन लीजेसिक (ब्यूप्रेनॉर्फिन) बरामद हुए जिनकी कुल मात्रा 88 मिलीग्राम पाई गई। पुलिस ने मौके से एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने कुछ बड़े ड्रग्स पैडलरों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में आरोपित के खिलाफ थाना बुग्गावाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील रमोला हेड कांस्टेबल हरिओम तथा कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे।
Spread the love