प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अभियान में कई बीएलओ ने निर्धारित समय के भीतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के अंतर्गत मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय नकोट (भाग संख्या-11) की बीएलओ रेखा देवी ने 212 मतदाताओं में से 211 गणना प्रपत्र वितरित कर 211 का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया। इसी प्रकार मतदेय स्थल राजकीय इंटर कॉलेज सडव (भाग संख्या-31) की बीएलओ सुशीला देवी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मसोन (भाग संख्या-20) की बीएलओ रंगीता रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांवखेत की बीएलओ निर्मला राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैनगांव की बीएलओ दीपिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढकरोल की बीएलओ रंजना एवं सुपरवाइजर सिमरन तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडी की बीएलओ नीलम एवं सुपरवाइजर बलदेव तोमर द्वारा भी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदेय स्थल संख्या-32 राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्स की बीएलओ अनीता गैरोला ने कुल 381 मतदाताओं में से 364 गणना प्रपत्र वितरित कर 364 का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोगियाड़ा की बीएलओ सचेंद्री देवी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा की बीएलओ अनु देवी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय वाड अणुवा की बीएलओ अंबिका देवी ने भी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के बीएलओ कृष्णा नौटियाल एवं सुपरवाइजर नरेश बिजलवान तथा राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नई टिहरी की बीएलओ अंजना भद्री द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सौंपे गए कार्यों को निर्धारित अवधि के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में कोडियाला की बीएलओ आराधना रावत तथा लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल ढालवाला की बीएलओ मंजू भट्ट ने भी समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण किया। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहड़ बौसठा मुल्यागांव की बीएलओ जशोदा देवी तथा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की बीएलओ जुप्पा देवी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय भल्डियाणा की बीएलओ सुनीता देवी ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया। सभी बीएलओ ने पूरी निष्ठा जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ मतदाताओं से समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने सभी बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलओ से इसी समर्पण लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
Spread the love