Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराधियों वांछित आरोपियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवप्रयाग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश के लिए अभियान चलाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गंगनहर क्षेत्र जनपद हरिद्वार स्थित नया गंगनहर पुल के पास दबिश देकर वांछित आरोपी गौरव प्रजापति पुत्र बृजभूषण लाल निवासी शाकंभरी विहार फेस-2 गली नंबर-10 गणेशपुर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी अवैध गतिविधियों एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण त्यागी कोतवाली देवप्रयाग कांस्टेबल रजनीश शर्मा टिहरी पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp