Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। NEET-UG 2026 परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण गोपेश्वर स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा गोपनीयता एवं प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों प्रवेश एवं निकास द्वारों सीसीटीवी कैमरों कंट्रोल रूम स्ट्रांग रूम जैमर विद्युत आपूर्ति पेयजल व्यवस्था शौचालयों प्रतीक्षालय तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्र पर आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें। साथ ही सुरक्षा मानकों एवं निगरानी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि NEET-UG देश की प्रतिष्ठित एवं संवेदनशील परीक्षाओं में शामिल है इसलिए इसकी गोपनीयता निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रवेश एवं निकास द्वारों अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा गोपनीयता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी अवांछनीय गतिविधि अफवाह अथवा व्यवधान की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्र एवं आसपास के क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन पुलिस एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी विभागों के बेहतर समन्वय और सुनियोजित तैयारियों के माध्यम से NEET-UG 2026 परीक्षा को पूर्णतः सुरक्षित पारदर्शी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण के निदेशक डॉ.अमित अग्रवाल उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp