प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार में बहुद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं फरियादियों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित फरियादियों को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं जनजागरूकता स्टॉल भी लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यक्रमों तथा लाभकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। विभागीय अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love