प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए 7 जुलाई तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निक्षय मित्रों के नामांकन एवं सूचीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शेष बचे गांवों को कवर करने के लिए शीघ्र रोस्टर तैयार किया जाए तथा प्रतिदिन कम से कम तीन गांवों में टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित कर उसकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गांवों में स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाने हैं वहां पूर्व से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और रूट प्लान तैयार कर अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को मरम्मत के लिए भेजी गई हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उसे शीघ्र जनपद में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि टीबी स्क्रीनिंग और जांच कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने तथा चिन्हित मरीजों का नियमित उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निक्षय मित्रों के लिए 104 हेल्पलाइन को सक्रिय करते हुए प्रत्येक माह की पांच तारीख को रिमाइंडर भेजने की प्रक्रिया पुनः शुरू की जाए। साथ ही क्षय रोग मामलों की अधिसूचना अंतराल को समयबद्ध ढंग से दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस दिन किसी गांव में टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाए उसी दिन उसकी सूचना और स्क्रीनिंग से संबंधित समस्त विवरण निक्षय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत जनपद में टीबी संभावित संवेदनशीलता के आधार पर 762 गांवों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 530 गांवों में टीबी स्क्रीनिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है जबकि शेष गांवों में अभियान जारी है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारुल गर्ग मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी डॉ.एल.डी.सेमवाल सहित अन्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
Spread the love