Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार माहजून 2026 के ‘प्लान ऑफ एक्शन’ के तहत आज दोपहर 1:00 बजे स्थान- सिविल जज (जूनियर डिवीजन)श्रीनगर के विश्रामगृह मेएक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक सिविल जज (प्रथम श्रेणी) कुमारी अलका/ अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि माह जून 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के तहत कल (21 जून) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। इसके अंतर्गत कल सुबह ठीक 7:00 बजे सिविल न्यायालय परिसर श्रीनगर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी न्यायिक अधिकारी अधिवक्ता व कर्मचारी शामिल होंगे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा माहजून 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के मानदंडों के अनुरूप कल योग सत्र के तुरंत बाद सिविल न्यायालय परिसर श्रीनगर मे एक वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। आज संपन्न हुई इस बैठक में इसी कार्य योजना को पूरी तरह सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों की अंतिम समीक्षा की गई और संबंधितों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उपरोक्त बैठक मे माहजून 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के तहत कल सुबह 7:00 बजे होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी की गईं। कार्य योजना के अंतर्गत सिविल न्यायालय परिसर श्रीनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी संरक्षक अनूप श्रीपांथरी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट सुबोध भट्ट सचिव देवी प्रसाद खरे भूपेंद्र पुंडीर सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट पीएलबी सदस्य मानव बिष्ट प्रियंका रॉय पूनम हटवाल रोशनी देवी उपस्थित रहे जिन्हें सिविल जज कुमारी अलका द्वारा कार्यक्रम को अनुशासित व सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp