Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में संचालित नशामुक्त भारत पखवाड़ा के तहत 19 जून 2026 को चौकी कलालघाटी कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा जीत लाल प्राइवेट आईटीआई झंडीचौड़ के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ तथा सिम्पैक्स फार्मास्यूटिकल कंपनी सिगड्डी ग्रोथ सेंटर के कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है इसलिए इससे दूर रहना और दूसरों को भी जागरूक करना आवश्यक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा ड्रग्स शिकायत नंबर 9412029536 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने से यस टू लाइफ नो टू ड्रग्स का संदेश अपनाते हुए नशीले एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा अवैध तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। पुलिस ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए मानस राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 शुरू की गई है जो 24 घंटे सक्रिय रहती है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री की सूचना दी जा सकती है। साथ ही नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार पुनर्वास नशा मुक्ति केंद्रों काउंसलिंग सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन पर दी गई सूचना को पूर्ण गोपनीयता के साथ रखा जाता है। पौड़ी पुलिस ने आमजन से नशे के खिलाफ आवाज उठाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp