Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौं चाकीसैण व थलीसैण में हैलीपैड बनाये जायेंगे। जिससे क्षेत्र में पर्यटन व साहसिक खेल व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पैठाणी में राहू मंदिर को विशेष पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जायेगा इसके लिये पर्यटन विभाग के अधिकारियों को मंदिर के स्थल विकास एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। इसके अलावा श्रीनगर खिर्सू पौड़ी पर्यटन सर्किट के तहत कमलेषश्वर-धारी देवी-देवलगढ़- कण्डोलिया मंदिर व क्यकालेश्वर मंदिर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। सूबे के कैबिनेट मंत्री व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ.धन सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने आवास पर पर्यटन विभाग गढ़वाल मण्डल विकास निगम व नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की संयुक्त बैठक ली। जिसमें उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे पर्यटन व अन्य विकास योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि आम लोगों को इन योजनाओं का समय पर फायदा मिल सके। डाॅ.रावत ने पाबौं चाकीसैण व थलीसैण में स्वीकृत तीन हैलीपैड के निर्माण कार्याें के प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों ली। डाॅ.रावत ने कहा कि तीनों हैलीपैड का निर्माण प्राथमिकता के तहत किया जाय। उन्होंने कहा कि पाबौं में हैलीपैड तक के पहुंच मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन हैलीपैड के बनने से क्षेत्र में पर्यटन सम्पर्क सुविधा और स्थानीय रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे जिससे स्थानीय लोगों खास फायदा होगा। बैठक में डाॅ.रावत ने पैठाणी स्थित राहु मंदिर को विशेष पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि राहू मंदिर के स्थल विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाय। पैठाणी बाजार में राहू मंदिर के लिये प्रस्तावित पार्किंग निर्माण की जानकारी लेते हुये डाॅ.रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की सुविधा के लिये पार्किंग का निर्माण आवष्यक है उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पार्किंग की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने ‘श्रीनगर खिर्सू पौड़ी पर्यटन सर्किट’ के अंतर्गत कमलेषश्वर महादेव मंदिर धारीदेवी मंदिर राजराजेश्वरी मंदिर खिर्सू कण्डोलिया महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि पर्यटन सर्किट के विकसित होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हैलीपैड के निर्माण को लेकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है पाबौं व चाकीसैण हैलीपैड का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि थलीसैण में सर्वे का कार्य आगामी 25 जून से किया जायेगा। श्रीनगर खिर्सू पौड़ी पर्यटन सर्किट’ के तहत देवलगढ़ कमलेश्वर खिर्सू में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं जबकि राहू मंदिर हेतु पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्यों की डीपीआर शासन को शीघ्र भेज दी जायेगी। बैठक में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड के निदेशक (अवस्थापना) दीपक खंडूरी महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम कुसुम चैहान उप सचिव नागरिक उड्डयन हंस सागर विभागाध्यक्ष यूकाडा अमित शर्मा हरीश चैहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp