प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन पालिका अध्यक्ष संदीप रावत की अध्यक्षता में किया गया। मेले का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना रहा। मेले में स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि पुनर्गठित योजना डिजिटल लेन-देन ऋण सुविधाओं तथा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सिटी मिशन मैनेजर सुरेन्द्र पंवार ने योजना के तहत मिलने वाले ऋण उसकी प्रक्रिया तथा भारत सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों से योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत ने स्ट्रीट वेंडरों को स्वनिधि से समृद्धि के अंतर्गत संचालित आठ प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने खाद्य सुरक्षा मानकों स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई। वहीं जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्ट्रीट वेंडरों एवं उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। लोक कल्याण मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों बैंक प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभासद दीपक सिंह, सूर्या पुरोहित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love