प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार क्षेत्र की कलालघाटी चौकी पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिन और रात के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन व्यक्तियों को चिन्हित किया। पुलिस ने उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love