प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपदभर में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बाद पंतद्वीप मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया। प्रशासन ने बताया कि यह अभियान 21 जून को भी जारी रहेगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं स्वच्छता अभियान की संयोजक मीरा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवती अमावस्या के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी को हटाने के लिए 20 और 21 जून को विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं धार्मिक संस्थानों सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं संत समाज व्यापार मंडलों जनप्रतिनिधियों औद्योगिक इकाइयों पत्रकारों और आमजन से सहयोग की अपील की गई है। अभियान के दौरान पंतद्वीप मैदान तथा आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। प्रशासन का कहना है कि हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा जनसहभागिता के माध्यम से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयासों को और मजबूत किया जाएगा। इस अभियान में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी अधिशासी अभियंता जल संस्थान राजेश गुप्ता सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
Spread the love