प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। सम्मेलन में उन्होंने जनपद प्रभारी के साथ-साथ अभिभावक की भूमिका निभाते हुए जवानों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सम्मेलन के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है जिससे वे बेहतर मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने जटिल अपराधों के सफल अनावरण कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनहित में सराहनीय योगदान देने वाले 26 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इन कार्मिकों को मई 2026 के लिए पुलिस मैन ऑफ द मंथ के रूप में चयनित कर प्रशस्ति प्रदान की गई। सम्मानित होने वालों में कोतवाली नगर से हेड कांस्टेबल संदीप कपूर कनखल से महिला कांस्टेबल राजरानी श्यामपुर से कांस्टेबल अनिल रावत ज्वालापुर से कांस्टेबल अमित गौड़ और कांस्टेबल राजेश बिष्ट बहादराबाद से हेड कांस्टेबल राकेश नेगी रानीपुर से अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल सिड़कुल से कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंगनहर से उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण झबरेड़ा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेन्द्र भंडारी और कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह भगवानपुर से उपनिरीक्षक नीरज रावत अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान और कांस्टेबल संजय पंवार पथरी से कांस्टेबल दीपक चौधरी साइबर सेल हरिद्वार से हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह नेगी हाईकोर्ट सेल से महिला कांस्टेबल अंजू सीपीयू रुड़की से उपनिरीक्षक हरीश अधिकारी उपनिरीक्षक विशम्बर दत्त और उपनिरीक्षक मुकेश कुमार फायर स्टेशन मायापुर से लीडिंग फायरमैन जयवीर सिंह अभिसूचना उपइकाई नगर से हेड कांस्टेबल सतीश बडोला पुलिस लाइन हरिद्वार से महिला कांस्टेबल सोनम नेगी 40वीं वाहिनी पीएसी से महिला कांस्टेबल आनंदीश्वरी तथा पुलिस दूरसंचार से हेड कांस्टेबल सार्थक कुमार शामिल रहे। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Spread the love