Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने महिलाओं से छेड़छाड़ करने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने शुक्रवार रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों सार्वजनिक स्थलों तथा सुनसान इलाकों में औचक चेकिंग की। इस दौरान कई लोग खुलेआम शराब पीते हुए और आम जनता के लिए असुविधा उत्पन्न करते हुए पाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे थे। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। इसके चलते उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने तथा कानून का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp