प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों एवं गंगा के पवित्र घाटों पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व्रत पूजा-अर्चना तथा पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। निर्जला एकादशी पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए टिहरी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंदिरों गंगा घाटों प्रमुख मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी एवं जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं तथा भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। टिहरी पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पर्व को सुरक्षित शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Spread the love