प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशा उन्मूलन अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रांसी स्टेडियम में आयोजित स्पोर्ट्स कैंप में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों के लिए विशेष जागरूकता एवं परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 60 खिलाड़ियों का स्वेच्छा से ड्रग डिटेक्शन किट के माध्यम से परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई खिलाड़ी नशे का सेवन तो नहीं कर रहा है। जांच में सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई जो स्पोर्ट्स कैंप के सकारात्मक और स्वस्थ वातावरण का प्रतीक है। जिला क्रीड़ा अधिकारी पुलिस विभाग एवं चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों सामाजिक प्रतिष्ठा तथा भविष्य पर होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने खेल और जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें तथा किसी भी प्रकार के दबाव प्रलोभन अथवा गलत संगति से बचें। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य सहायता से संबंधित उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नशे की राह नहीं बल्कि खेल और उपलब्धियों की राह चुनें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
Spread the love