प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 23014 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश ने बताया कि पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों को अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपसी समन्वय मजबूत करने तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए जनपद को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। अगस्त्यमुनि सेक्टर में 50 जखोली सेक्टर में 101 ऊखीमठ सेक्टर में 65 तथा रुद्रप्रयाग सेक्टर में 82 बूथ स्थापित किए गए हैं। कुल 298 पोलियो बूथों के माध्यम से 62273 घरों में रहने वाले शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 23014 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए 1196 वैक्सीनेटर तथा 119 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त रुद्रप्रयाग बाजार जखोली ब्लॉक के मयाली बाजार तथा ऊखीमठ क्षेत्र के कुंड में एक-एक ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए हैं जिससे यात्रा कर रहे या बूथ तक न पहुंच पाने वाले बच्चों को भी पोलियो की खुराक उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो बूथ तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।
Spread the love