प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप शिवनंदी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान विभागीय कार्य से रुद्रप्रयाग लौट रहे अपर जिला सूचना अधिकारी के.एल.टम्टा फोटोग्राफर भुवनेश्वर नेगी तथा चालक संजय सिंह घटनास्थल से गुजर रहे थे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अपर जिला सूचना अधिकारी के.एल.टम्टा ने तत्काल पुलिस जिला आपदा नियंत्रण कक्ष तथा 108 एंबुलेंस सेवा को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित टीमें सक्रिय हो गईं और मौके पर पहुंचीं। 108 एंबुलेंस की टीम ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार शुरू कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। समय पर सूचना देने और राहत कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण घायल युवक को शीघ्र उपचार मिल सका। सूचना विभाग की टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता संवेदनशीलता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। विभागीय अधिकारियों की सक्रियता से घायल युवक को समय रहते चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी जिससे उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
Spread the love