प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण समाधान और निस्तारण के विजन को धरातल पर उतारते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया लगातार जनपद के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम करने का प्रयास कर रही हैं। भ्रमण के दूसरे दिन उन्होंने धुमाकोट संगलिया तथा आसपास के गांवों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं पेयजल व्यवस्थाओं आजीविका गतिविधियों और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजित चौपालों में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भ्रमण की शुरुआत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट के निरीक्षण से की। उन्होंने ओपीडी इमरजेंसी सेवाओं प्रसव कक्ष औषधि भंडारण एएनसी सेवाओं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सपायर होने वाली दवाओं का अलग रिकॉर्ड रखने समयबद्ध निस्तारण करने तथा स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा। औषधि प्रबंधन पोर्टल के संचालन में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित फार्मासिस्ट के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अस्पताल के बजट संबंधी अभिलेख उपलब्ध न होने पर भी जवाबदेही तय करने को कहा गया। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उपचार दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने धुमाकोट और नैनीडांडा स्वास्थ्य संस्थानों की मरम्मत तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। महिला चिकित्साधिकारी के स्थानांतरण से उत्पन्न समस्या को देखते हुए नैनीडांडा से अस्थायी रूप से महिला चिकित्साधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। धुमाकोट बाजार में जिलाधिकारी ने व्यापार सभा के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी ने कूड़ा पृथक्करण की व्यवस्था विकसित करने बड़े कूड़ादान स्थापित करने तथा नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय संगलिया में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी का स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। जिलाधिकारी ने सभी की बातें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौपाल के दौरान पेयजल आजीविका शिक्षा खेल कृषि तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने रिंगलाणा तिमुलडुरा कोचियार कौला तल्ला और पलासी क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जल गुणवत्ता और विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल निगम की तकनीकी टीम की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा वन्यजीवों से सुरक्षा तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग रखे जाने पर जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में तारबाड़ लगाने तथा युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार योजनाओं से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान कीवी उत्पादन के माध्यम से सफल स्वरोजगार स्थापित करने वाले कुलदीप सिंह रावत को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने तथा किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामसभा भवन को पुस्तकालय के रूप में विकसित करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही विद्यालयों की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने आपदा से प्रभावित भवनों की मरम्मत प्राथमिक विद्यालय पीपली में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा संपर्क मार्गों पर जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। महिलाओं ने आजीविका गतिविधियों और पीरूल संग्रहण भुगतान से जुड़े विषय भी उठाए। इस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला समूहों किसानों युवाओं और ग्रामीणों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य के साथ संगलिया बिचला में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संवाद कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पहली बार किसी जिलाधिकारी के गांव तक पहुंचकर समस्याएं सुनने और समाधान कराने के प्रयासों की प्रशंसा की। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्यालयों तक सीमित रहना नहीं है बल्कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपालों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को उसका वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी ज्येष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी ग्राम प्रधान नरेंद्र रावत डीडीओ मनविंदर कौर डीएसटीओ राम सलोने एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला बीडीओ प्रमोद चंद्र पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love