Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा मार्ग पर टिहरी पुलिस एक बार फिर मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत साबित हुई। तीनधारा क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से पंजाब निवासी दो श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी तीनधारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से दोनों श्रद्धालुओं की जान बच गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा घायलों का सुरक्षित उपचार सुनिश्चित कराया। टिहरी पुलिस ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सहायता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर पुलिस बल लगातार मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp