प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सभागार नई टिहरी में सोमवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जनपदवासियों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं। कार्यक्रम में पेयजल विद्युत मुआवजा पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय के भीतर निस्तारण किया जाए तथा जिन शिकायतों का समाधान हो चुका है उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जनता दरबार में तहसील टिहरी के ग्राम बटखेम निवासी सुलोचना देवी ने बताया कि उनके मकान के पीछे बनी सुरक्षा दीवार एक वर्ष से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है और बरसात से पहले उसके निर्माण की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टिहरी को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य शैला रमेला ने अपने क्षेत्र के हलेथ कोरदी सिलारी खेतपाली गैरी ब्राह्मणों की रावतगांव पुजारगांव बिजपुर पिपलोगी गैरी राजपूतों की तथा गोलाणी सहित विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों को म्यूजिक सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर जिला युवा कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विकासखंड चम्बा के ग्राम वीड निवासी महिम ममगाई ने सड़क निर्माण के दौरान खेत की सुरक्षा के लिए पुश्ता नहीं बनाए जाने की शिकायत की। इस पर लोक निर्माण विभाग चम्बा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पट्टी मखलोगी के ग्राम पंचायत पलाम निवासी राधेश्याम चमोली ने राशन कार्ड बंद होने और स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बौराड़ी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में आग लगने से उनकी सड़क किनारे स्थित दुकान जल गई थी जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्याम विजय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love